फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Tata Nano car Production may be closed soon

जल्द बंद हो सकता है नैनो कार का उत्पादन

Wed, 15 Mar 2017 05:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 15 Mar 2017 05:34 AM IST
विज्ञापन
Tata Nano car Production may be closed soon
टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहन उत्पाद पोर्टफोलियो को दुरुस्त करने की एक योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत बहुचर्चित नैनो कार का उत्पादन बंद किया जा सकता है। कंपनी ने आने वाले समय में लागू होने वाले नए नियमों पर खरा उतरने और लाभकारी विकास हासिल करने के लिए यह योजना बनाई है।
विज्ञापन


कारोबारी बदलाव की इस अवधि में जब तक 2018 तक नए प्लेटफार्म के तहत नए उत्पाद लांच नहीं हो जाते कंपनी अपनी यात्री वाहन इकाई की बिक्री बढ़ाने और लाभ अर्जित करने के लिए हैचबैक टियागो और आगामी कंपैक्ट सिडॉन टिगोर पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ गुएंटर बशेक ने यहां जेनेवा मोटर शो में एक साक्षात्कार में कहा कि पुरानी दुनिया को आखिरकार बदलना ही होगा। यह बदलाव टाटा मोटर्स के कारण नहीं, बल्कि नियामकीय माहौल में बदलाव की वजह से होगा। यह बदलाव 2020 में उत्सर्जन मानक में हो सकता है या उससे भी पहले 2017 में सुरक्षा मानकों में हो सकता है। उनसे पूछा गया था कि टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल कार नैनो के भविष्य के बारे में क्या सोचती है। नैनो टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा की ड्रीम परियोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अक्तूबर से भारत में फ्रंटल और साइड क्रैश परीक्षण मानक लागू हो जाएगा, जिसके तहत वाहनों में सेफ्टी एयरबैग्स लगाना जरूरी होगा। 2020 में देश में बीएस-6 उत्सर्जन नियम लागू हो जाएगा।
बशेक ने कहा कि कुछ उत्पाद वाकई स्वाभाविक रूप से अपने लाइफसाइकिल के अंत तक पहुंच जाएंगे। इसलिए पहले से ही इस दिशा में स्थिति ठीक करने का काम चल रहा है। हमने ऐसे सभी उत्पादों की लागत घटाने के लिए भीषण कार्य शुरू किए हैं, जो अभी संचालन में हैं।

अभी टियागो व टिगोर पर टिका है कंपनी का ध्यान

Tata Nano car Production may be closed soon
यह पूछने पर कि कंपनी नैनो पर आखिरी फैसला कब करेगी, उन्होंने बिना कोई स्पष्ट उत्तर देते हुए कहा कि एक समय आता है, जब हर कार अपने जीवनचक्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच जाती है। हमने यात्री वाहन की रणनीति तैयार कर ली है। हम रणनीति की हर चीज को लागू करने के लिए सही समय आने पर फैसला लेंगे। हर सही फैसले का अपना समय होता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का ध्यान अभी टियागो टिगोर पर टिका है। क्योंकि ये सर्वाधिक बिकने वाली कारें हैं। इन मॉडलों में लागत घटाने, इंजीनियरिंग बदलाव करने और उत्पादकता में सुधार करने से बदलाव की इस अवधि में बेहतर लाभ हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed