{"_id":"58c2b57a4f1c1bd044dc3f8f","slug":"tata-motors-signs-mou-with-volkswagen-and-skoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वाहन की दुनिया में ये तीन दिग्गज आए साथ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारतीय वाहन की दुनिया में ये तीन दिग्गज आए साथ
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Mar 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
tata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने फोक्सवैगन समूह और स्कोडा के साथ संयुक्त रूप से उत्पाद विकसित किए जाने के लिए एक दीर्घावधि साझेदारी समझौता किया है। इसके तहत विकसित उत्पादों के 2019 मे पेश होने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि इस समझौते पर टाटा मोटर्स के सीईओ व एमडी गुएंटर बुशेक, फोक्सवैगन एजी के सीईओ मैथ्यिाज मुलर और स्कॉडा ऑटो के सीईओ बर्नार्ड मेयर ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स की योजना इस रणनीतिक साझेदारी पर आधारित उत्पादों को भारतीय बाजार में कैलेंडर वर्ष 2019 की शुरुआत में पेश करने की है। समझौता-पत्र के अंतर्गत आर्थिक खंड में वाहन अवधारणा के विकास की दिशा में काम आगे बढ़ाने के लिए स्कोडा ऑटो, फोक्सवैगन समूह की ओर से नेतृत्व करेगी।
विज्ञापन
बुशेक ने कहा कि हमें विश्वास है कि दोनों कंपनियां एक साथ काम कर सामंजस्य निर्मित करने के लिए और भारतीय व विदेशी बाजारों के लिए स्मार्ट इनोवेटिव समाधान विकसित करने के लिए एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ ले सकेंगी।
विज्ञापन
फोक्सवैगन के सीईओ मुलर ने कहा कि टाटा मोटर्स के साथ इस रणनीतिक साझेदारी से हमारा लक्ष्य ऐसे ब्रांडों को विकसित करना है, जो हमें उभरते, तेजी से बढ़ते ऑटोमोबाइल बाजारों आदि में ग्राहक केंद्रित यातायात समाधानों की पेशकश करने में सक्षम बनाएं। स्कोडा ऑटो के सीईओ बर्नार्ड मेयर ने कहा कि हम आने वाले महीनों में टाटा के साथ सहयोग के अवसरों में और स्पष्टता लाएंगे।