{"_id":"5dd887918ebc3e54c851f388","slug":"tata-motors-and-vedanta-will-withdraw-from-bse-index","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसई सूचकांक से हट जाएंगी टाटा मोटर्स और वेदांता","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बीएसई सूचकांक से हट जाएंगी टाटा मोटर्स और वेदांता
Sat, 23 Nov 2019 06:43 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
BSE (File)
टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स (डीवीआर), यस बैंक और वेदांता आगामी 23 दिसंबर से बीएसई सूचकांक से अलग हो जाएंगे। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि उनकी जगह अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन कंपनी लिमिटेड और नेस्ले इंडिया को सूचकांक में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
ये कंपनियां एशियाई सूचकांक और एसएंडपी डाऊ जोंस व बीएसई के संयुक्त वेंचर वाले बेंचमार्क पर भी कारोबार कर सकेंगी। इसके अलावा यूपीएल लिमिटेड और डाबर इंडिया को एसएंडपी बीएसई सूचकांक-50 में शामिल किया गया है, जो इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस व यस बैंक की जगह लेंगी। एशिया इंडेक्स ने कहा कि सभी बदलाव 23 दिसंबर, 2019 से लागू होेंगे।
विज्ञापन