{"_id":"5c6e5058bdec224ba94b79d0","slug":"surge-in-banking-stock-good-start-with-sensex-and-nifty-bouncing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग शेयरों में उछाल के साथ सेंसेक्स और निफ्टी को मिली अच्छी शुरुआत","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बैंकिंग शेयरों में उछाल के साथ सेंसेक्स और निफ्टी को मिली अच्छी शुरुआत
Thu, 21 Feb 2019 04:04 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 21 Feb 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
बाजार में उछाल
- फोटो : amar ujala
बैंकिंग शेयरों में उछाल के चलते शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में बढ़त देखी गई। इसकी अहम वजह सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में 48,239 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा करना है।
विज्ञापन
बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 8.47 अंक यानी 0.02 प्रतिशत चढ़कर 35,764.73 अंक पर चल रहा है। इसी तरह 50 कंपनियों का सूचकांक एनएसई निफ्टी 6.05 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 10,741.50 अंक पर चल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 403.65 अंक चढ़कर 35,756.26 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 131.10 अंक की बढ़त के साथ 10,735.45 अंक पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार बुधवार को वित्त मंत्रालय के 12 सरकारी बैंकों में 48,239 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की घोषणा से उनके शेयरों में उछाल देखा गया, जिसके चलते शेयर बाजार में बढ़त का रुख रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली का भी शेयर बाजारों पर असर दिखा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 113.27 करोड़ रुपये और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 713.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।