फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Supreme Courts Decision Supreme court News and Updates Supreme Court News Today

Supreme Court: 2000 रुपये के नोटों से जुड़ी याचिका पर कोर्ट ने रजिस्ट्री से मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Wed, 07 Jun 2023 01:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Jun 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Supreme Courts Decision Supreme court News and Updates Supreme Court News Today
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

उच्चतम न्यायालय ने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के रिजर्व बैंक के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई के मुद्दे पर बुधवार को रजिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय की ओर से मामले में तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध करने पर यह आदेश पारित किया। शीर्ष अदालत ने एक जून को अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली उपाध्याय की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह गर्मी की छुट्टियों के दौरान ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई नहीं करेगी।

विज्ञापन


उपाध्याय ने बुधवार को कहा कि यह मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि माओवादी, आतंकवादी और अलगाववादी धन का आदान-प्रदान कर रहे हैं और मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि 80 हजार करोड़ रुपये के नोट बदले गए हैं। पीठ ने कहा, 'हम मीडिया में आई खबरों पर गौर नहीं कर सकते। आप शुक्रवार को मामले का उल्लेख करें, इस बीच, हमें रजिस्ट्री रिपोर्ट देखने दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed