फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Supreme Court adjourned to tomorrow the hearing on the pleas seeking an extension of the loan moratorium period

सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोरेटोरियम मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित की

Tue, 08 Dec 2020 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court adjourned to tomorrow the hearing on the pleas seeking an extension of the loan moratorium period
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लोन मोरेटोरियम की अवधि को बढ़ाने और टर्म लोन पर लगने वाले ब्याज पर लगने वाले ब्याज को माफ करने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। विभिन्न उद्योग निकायों की ओर से ये याचिकाएं कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दायर की गई हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय की तीन जजों की बेंच ने विभिन्न उद्योग निकायों द्वारा दायर याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई कर रहा है। इसकी अध्यक्षता जस्टिस अशोक भूषण कर रहे हैं। न्यायालय बैंकों द्वारा कर्जदारों से ब्याज पर ब्याज की वसूली पर रोक का आग्रह करने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ग्राहकों को ऋण की किस्तों के भुगतान पर रोक की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इसी कड़ी में बैंकों ने इस सुविधा का लाभ लेने वाले ग्राहकों से ऋण की मासिक किस्तों (ईएमआई) के ब्याज पर ब्याज वसूला है, जिसे शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed