फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   stock market: nifty above 9080 for first time ever

भाजपा के विजय रथ पर सवार शेयर बाजार, निफ्टी पहली बार 9 हजार के पार

Tue, 14 Mar 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Tue, 14 Mar 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
 stock market: nifty above 9080 for first time ever

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल रहा। बीएसई 600 अंकों के उछाल के साथ शुरुआत के साथ खुला। वहीं निफ्टी पहली बार 9 हजार अंक के पार पहुंचने में सफल हुआ।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 496 अंकों की मजबूती के साथ 29,442 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 152 अंकों की मजबूती के साथ पहली बार 9080 अंकों को पार कर गया। निवेशकों में उत्तर प्रदेश और उतराखंड में भाजपा को मिले बहुमत से यह संकेत गया है कि 2019 में भी मोदी सरकार बनने जा रही है जो आर्थिक सुधारों को मजबूत करेगी।

विज्ञापन

करेंसी बाजार में शानदार उछाल आया है

 stock market: nifty above 9080 for first time ever

वहीं इससे पहले जब सुबह शेयर बाजार खुला तो बाजार में जबरदस्त उछाल था। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 473.36 अंक के साथ 29419.59 पर जा पहुंच गया था। वहीं 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक, निफ्टी में भी तेजी दर्ज की गई थी। निफ्टी 9076.75 के करीब जा पहुंचा था। 30 शेयरों वाला बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स 491 अंक चढ़कर 29,437 के स्तर पर खुला था जबकि निफ्टी 157 अंक की तेजी के साथ 9,092 अंक पर खुला। 

वहीं मंगलवार को रुपए की शानदार शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपए 46 पैसे की मजबूती के साथ 66.20 के स्तर पर खुला। करेंसी बाजार में शानदार उछाल आया है। 20 अप्रैल के बाद रुपए सबसे मजबूत हुआ है। इस तेजी के साथ रुपए 1 साल के उच्चतम स्तर पर पहूंच गया है। बाजार बंद होने तक डॉलर की तुलना में रुपया भी मजबूत हुआ। रुपया 59 पैसे मजबूत हुआ जो कि वर्तमान मूल्य 66.08 रुपये प्रति डॉलर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed