{"_id":"6184bc24b0d59d19ff26697d","slug":"stock-market-closed-today-on-bali-pratipada-business-will-start-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed : बाली प्रतिपदा पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार को शुरू होगा कारोबार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Stock Market Closed : बाली प्रतिपदा पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार को शुरू होगा कारोबार
Fri, 05 Nov 2021 10:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:38 AM IST
सार
आज दीवाली बलि प्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई समेत फॉरेक्स मार्केट और कमोडिटी मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होगा।
विज्ञापन
शेयर बाजार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज दीवाली बलि प्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई समेत फॉरेक्स मार्केट और कमोडिटी मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई दोनों में अब सोमवार 8 अक्तूबर को फिर से कारोबार शुरू होगा।
विज्ञापन
मुहूर्त ट्रेडिंग में बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
दीवाली के मौके पर एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी और पूरे घंटे सेंसेक्स पर लगभग सभी शेयरों में खरीदारी का रूझान रहा, हालांकि मार्केट बंद होने पर चार स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी का रूझान रहा जिससे बाजार को समर्थन मिला। इन सबके चलते सेंसेक्स दिवाली पर 296 अंकों की बढ़त के साथ 60,067.62 और निफ्टी 88 अंकों की तेजी के साथ 17,916.80 पर बंद हुआ था। एशियाई मार्केट में तेजी के रूझान के चलते निवेशकों की धारणा सकारात्मक थी।
विज्ञापन
निफ्टी पर सभी सेक्टर्स के इंडेक्स में बढ़त रही
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी पर सभी सेक्टर्स के इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। सबसे अधिक 1.48 फीसदी की तेजी आज निफ्टी ऑटो में रही। सेंसेक्स पर 26 और निफ्टी पर 39 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। आयशर मोटर्स के शेयरों में करीब 6 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा उछाल आया।
विज्ञापन