{"_id":"615f695d8ebc3e05e7666a8c","slug":"states-get-40000-crores-to-compensate-for-gst-shortfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार: जीएसटी कमी की भरपाई के लिए राज्यों को 40,000 करोड़ मिले","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
केंद्र सरकार: जीएसटी कमी की भरपाई के लिए राज्यों को 40,000 करोड़ मिले
Fri, 08 Oct 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:11 AM IST
सार
मंत्रालय के मुताबिक, जीएसटी वसूली सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये रही। यह लगातार तीसरा महीना है, जब वसूली एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रही।
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने जीएसटी मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए बृहस्पतिवार को राज्यों और विधानसभा वाले केंद्रशासित राज्यों को 40,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके साथ ही सरकार चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल 1.15 लाख करोड़ रुपये दे चुकी है, जो कुल अदायगी रकम 1.59 लाख करोड़ का 72 फीसदी है। बाकी राशि समय-समय जारी की जाएगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले 15 जुलाई, 2021 को राज्यों और केंद्रशासित राज्यों को 75,000 करोड़ रुपये दिए गए थे। सरकार हर दूसरे महीने रकम का निपटारा कर रही है। 28 मई, 2021 को जीएसटी की 43वीं बैठक में फैसला लिया गया था कि केंद्र सरकार 2021-22 के लिए 1.59 लाख करोड़ रुपये उधार लेगी।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, जीएसटी वसूली सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये रही। यह लगातार तीसरा महीना है, जब वसूली एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रही। पिछले महीने जीएसटी वसूली सितंबर, 2020 से 23 फीसदी ज्यादा रही।
विज्ञापन