फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sri Lanka to Buy Russian Oil : Looking for a way to buy oil from Russia Fighting for fuel Sri Lanka

Sri Lanka to Buy Russian Oil : रूस से तेल खरीदने के रास्ते तलाश रहा ईंधन के लिए जूझ रहा श्रीलंका 

Sun, 26 Jun 2022 07:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sun, 26 Jun 2022 07:39 PM IST
सार

श्रीलंका के दो मंत्री ईंधन और दूसरे राजनयिक मसलों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को रूस जाएंगे। पिछले हफ्ते कोलंबों में रूसी दूतावास के सुझाव पर श्रीलंका सरकार ने क्रूड ऑयल की खरीदारी के लिए कई कंपनियों से संपर्क किया था।

विज्ञापन
Sri Lanka to Buy Russian Oil : Looking for a way to buy oil from Russia Fighting for fuel Sri Lanka
एमटी न्यू डायमंड - फोटो : एएनआई

विस्तार

आर्थिक संकट के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से जूझ रहा श्रीलंका रूस से तेल निर्यात करने की संभावनाओं को तलाश रहा है। श्रीलंका के एक सीनियर मंत्री ने रविवार को यह बात कही है। तटीय देश श्रीलंका विदेशी मुद्रा की कमी के कारण गंभीर तेल संकट के दौर से गुजर रहा है। उसे तेल का आयात करने के लिए भारत के क्रेडिटलाइन का उपयोग करना पड़ रहा है। इस उसके बावजूद वहां पेट्रोल और डीजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार की रात 2 बजे से श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल की कमी को देखते हुए कीमतों में क्रमशः 50 और 60 लाख रुपये श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी की गयी है।
विज्ञापन


श्रीलंका की सरकार की ओर से यह कदम सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की ओर से दी गयी उस सूचना के बाद उठाया गया है जिसमें कंपनी की ओर से सरकार को बताया गया था कि बैंकिंग और लॉजिस्टिक्स कारणों से फ्यूल शिपमेंट्स के श्रीलंका पहुंचने में देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, श्रीलंका सरकार में ईंधन मंत्री कंचना विजेशेखरा ने कहा है कि सरकार रूस से ईंधन खरीदने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। श्रीलंकाई मंत्री की ओर से कहा गया है कि हम डिप्लोमेटिक चैनल्स को खंगाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, तेल का अखिरी जहाज जिसे श्रीलंका पहुंचना था वह रूस का ही था। रूस का जहाज  होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने हमारे पहले क्रेडिट लेटर को रिजेक्ट कर दिया है, जिससे जहाज के श्रीलंका पहुंचने में देरी हो रही है। विजेशेखरा ने ये बातें रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही है।  

उन्होंने कहा है कि श्रीलंका के दो मंत्री ईंधन और दूसरे राजनयिक मसलों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को रूस जाएंगे। पिछले हफ्ते कोलंबों में रूसी दूतावास के सुझाव पर श्रीलंका सरकार ने क्रूड ऑयल की खरीदारी के लिए कई कंपनियों से संपर्क किया था।

श्रीलंकाई मंत्री ने कहा है कि फ्यूल शिपमेंट्स जिनके श्रीलंका पहुंचने में देरी हो रही है, कब तक श्रीलंका पहुंचेंगे यह अभी बता पाना मुश्किल है। हालांकि उन्होंने जोर देकर यह बात की है कि मंत्रालय के चार समूह फ्यूल इंपोर्ट्स को सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

वहीं सरकार ने देश में पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए कतार में लोगों को राहत देने के लिए टोकन सिस्टम इम्प्लीमेंट करने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को तेल मिलना सुनिश्चित हो सके। टोकन सिस्टम श्रीलंका में सोमवार से प्रभावी होगा इसके लिए सरकार ने पुलिस और सेना के जवानों को सहायता करने को कहा है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी श्रीलंका पहुंचा

उधर, श्रीलंका में जारी गंभीर आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका की टॉप लीडरशिप से बातचीत के लिए एक उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधमंडल रविवार को श्रीलंका पहुंचा है। खबरों के मुताबिक यह प्रतिनिधिमंडल तटीय देश श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट से निकलने के लिए उठाए जाने वाले प्रभावशाली कदमों कदमों पर  शीर्ष नेताओं से विचार-विमर्श करेगा।


श्रीलंका में अमेरिका के राजदूत जूली चंग ने कहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का चार दिनों का यह दौरा श्रीलंकाई जनता की सुरक्षा और समृद्धि के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक संकट की इस समस्या से हम श्रीलंका को बाहर निकालें और यहां की लोकतांत्रिक संस्थाओं को जो अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रही हैं को मजबूत बनाने में श्रीलंका की मदद करें। अमेरिकी प्रतिनिधमंडल में डेप्युटी असिस्टेंट सेक्रेट्री ऑफ ट्रेजरी फॉर एशिया, राजदूत केली कैडरलिंग, डेप्युटी असिस्टेंट सेक्रेट्री ऑफ स्टेट फॉर साउथ और सेंट्रल एशिया शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed