फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   snapdeal to be a part of flipkart as company board approves merger

फ्लिपकार्ट की हो जाएगी स्नैपडील, निवेशकों ने दी मर्जर को अपनी मंजूरी

Thu, 11 May 2017 08:03 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 11 May 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
snapdeal to be a part of flipkart as company board approves merger
flipkart snapdeal
ऑनलाइन रिटेलर कंपनी स्नैपडील जल्द ही फ्लिपकार्ट का हिस्सा हो जाएगी। इसके लिए सॉफ्टबैंक ने स्नैपडील में निवेश करने वाली दूसरी बड़ी कंपनी नेक्सस वेंचर्स पार्टनर (एनवीपी) ने इस सौदे को अपनी हरी झंडी दे दी है।  
विज्ञापन


सॉफ्टबैंक ने कहा कि दोनों निवेशक कंपनियां इस बात पर राजी हो गई कि स्नैपडील को बेच दिया जाए। दोनों कंपनियां फ्लिपकार्ट के साथ इस हफ्ते के भीतर टर्म शीट पर अपने दस्तखत करेंगी, जिसके बाद इसके अधार पर स्नेपडील को अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। 
विज्ञापन


स्नैपडील के फाउंडर को मिलेंगे 2.5 करोड़ डॉलर

डील के मुताबिक स्नैपडील के प्रत्येक फाउंडर को 2.5 करोड़ डॉलर मिलेंगे, वहीं नेक्सस को 10 करोड़ और कालारी को 7-8 करोड़ डॉलर मिलने की संभावना है। स्नैपडील का फरवरी 2016 में जो मूल्यांकन किया गया था, उसके मुताबिक कंपनी की कुल वैल्यूएशन 650 करोड़ डॉलर आंकी गई थी। अब इसकी वैल्यूएशन करीब 100 करोड़ डॉलर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सॉफ्टबैंक ने कहा था कि पिछले वित्त वर्ष में उसे स्नैपडील के निवेश में 100 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था। अभी सॉफ्टबैंक के पास कंपनी में 30 फीसदी की हिस्सेदारी है। वहीं  नेक्सस 10 फीसदी और कालारी के पास 8 फिसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed