फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Snapdeal founders to receive 1.92 billion rupees after their exit from the company

स्नैपडील के मालिकों की चांदी, बाहर जाने पर मिलेंगे 1.92 अरब रुपये

Fri, 12 May 2017 01:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 12 May 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Snapdeal founders to receive 1.92 billion rupees after their exit from the company
SoftBank

स्नैपडील के सह संस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल को कंपनी से बाहर निकलने के बाद सॉफ्टबैंक से दोनों को 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की नकद राशि मिलने की संभावना है। यह भुगतान फ्लिपकार्ट के साथ स्नैपडील के विलय का हिस्सा है। सॉफ्टबैंक के द्वारा मर्ज किए गए इकाई में बड़ी रकम का निवेश करने की संभावना है, जिससे मौजूदा शेयरधारकों को बाहर निकलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सॉफ्टबैंक ने फ्लिपकार्ट में स्नैपडील के विलय की कवायद की है। यह सौदा स्नैपडील के करीब 1 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर हो रहा है, जबकि पिछले साल कंपनी का रिकॉर्ड मूल्यांकन 6.5 अरब डॉलर था। दोनों संस्थापकों ने 2015 में ओन्टारियो टीचर की पेंशन योजना के फंडिंग के दौरान शेयरों की बिक्री से लगभग 80 करोड़ रुपये कमाया था।
विज्ञापन


मनीकन्ट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक स्नैपडील ने प्रतिद्वंदी फ्लिपकार्ट के विलय के लिए एक नन बैंडिंग लेटर ऑफ इनटेंट (एलओाई) पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि नेक्सस ने इस सौदे पर सहमति जता दी है लेकिन सौदे की शर्तों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। स्नैपडील की ओर से सौदे को हरी झंडी मिलने के बाद सॉफ्टबैंक द्वारा टाइगर ग्लोबल के साथ बातचीत शुरू करने की उम्मीद है। टाइगर ग्लोबल फ्लिपकार्ट की निवेशक है। माना जा रहा है कि वास्तविक विलय में थोड़ा समय लगेगा। एक अन्य सूत्र ने कहा, 'फ्लिपकार्ट इसमें कम से कम एक माह ले सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सॉफ्टबैंक कहा था कि उसे वर्ष 2016-17 के दौरान स्नैपडील में उसे अपने निवेश पर एक अरब डॉलर (6,500 करोड़ रुपये) का घाटा हुआ है। यह उतनी ही राशि है, जितनी उसने अपने घरेलू मार्किटप्लेस में लगायी थी। सॉफ्टबैंक की वर्तमान में स्नैपडील में 30 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है, जबकि नेक्सस की करीब 10 फीसदी और कलारी की कंपनी में आठ फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed