फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sitharaman discusses greater opportunities for investments in India with South Korean Dy PM Choo Kyung ho

South Korea: सीतारमण ने दक्षिण कोरियाई समकक्ष से की मुलाकात, भारत में निवेश के अवसरों पर व्यापक चर्चा

Fri, 05 May 2023 01:31 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, सिओल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 May 2023 01:31 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और निवेश सहयोग को और गहरा करने के लिए और अधिक तरीकों की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
Sitharaman discusses greater opportunities for investments in India with South Korean Dy PM Choo Kyung ho
Kyoungho Choo, Nirmala Sithraman - फोटो : Twitter/Ministry Of Finance

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के उप प्रधानमंत्री चू क्यूंग-हो के साथ मुलाकात की और भारत में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के और अधिक अवसरों के बारे में चर्चा की। चू क्यूंग देश के अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्री भी हैं। सीतारमण ने विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, समुद्री संसाधनों सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए भारत में अधिक अवसरों पर जोर दिया।

विज्ञापन

 

राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे भारत-दक्षिण कोरिया
उन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एडीबी की 56वीं वार्षिक बैठक से इतर अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय के सिलसिलेवार ट्वीट के अनुसार, दोनों नेताओं ने माना कि भारत और दक्षिण कोरिया एक विशेष रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जो इस तथ्य से भी जाहिर होता है कि दोनों देश भारत-दक्षिण कोरिया राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश के लिए दक्षिण कोरिया को किया आमंत्रित
सीतारमण ने भारत में निवेश को और आकर्षित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र के लिए भारत के सक्षम नीतिगत ढांचे पर भी जोर डाला। उन्होंने कोरिया इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (केआईसी) और अन्य निवेशकों को भारत में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश को आगे बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री ने कहा कि दोनों देशों को सहयोग और संबंधों को व्यापक बनाना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरिया को भारत में निवेश के अवसरों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
 

ईडीएफसी ऋण समझौते से खुलेगा अन्य परियोजनाओं के लिए प्रवेश द्वार
वहीं, सीतारमण ने कहा कि नागपुर मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए हाल ही में हस्ताक्षरित ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) ऋण समझौते से भारत में अन्य विकास परियोजनाओं के लिए एक प्रवेश द्वार खुल जाएगा। नागपुर प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए चू क्यूंग-हो ने सीतारमण को सूचित किया कि परियोजना में कोरियाई निवेश वर्तमान में 215 अरब वॉन (लगभग 1,495.68 करोड़ रुपये) है।

दक्षिण कोरिया ने की भारत की जी-20 अध्यक्षता की सराहना
चू क्यूंग-हो ने जी-20 की के लिए भारत की सराहना की और इसकी अध्यक्षता के लिए कोरिया के सहयोग और समर्थन का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत और व्यापक बनाना जारी रखना सार्थक होगा। सीतारमण ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और निवेश सहयोग को और गहरा करने के लिए और अधिक तरीकों की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed