फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Silver reached at all-time high of Rs 45000 and gold rate becomes low

चांदी 45,000 रुपये के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर, सोने में आई गिरावट

Tue, 13 Aug 2019 08:56 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 13 Aug 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Silver reached at all-time high of Rs 45000 and gold rate becomes low
सोना (डेमो)

स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी भाव 2,000 रुपये के उछाल के साथ 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया जबकि सोने की कीमत 100 रुपये की हानि के साथ 38,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं उठाव बढ़ने के अलावा मजबूत वैश्विक रुख के चलते प्रमुख तौर पर चांदी की कीमतों में तेजी आई है। संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा, 45,000 रुपये के स्तर पर जाकर चांदी ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ है। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख ने चांदी की कीमतों में तेजी पैदा की है।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,520.37 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव 17.32 डॉलर प्रति औंस रहा। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 38,370 रुपये और 38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed