फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Silver Lake has decided to invest Rs 1875 crore in Mukesh Ambani-owned Reliance Retail.

रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक ने फिर किया 1875 करोड़ रुपये का निवेश  

Thu, 01 Oct 2020 12:09 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 01 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Silver Lake has decided to invest Rs 1875 crore in Mukesh Ambani-owned Reliance Retail.
reliance

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल में अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक ने 1875 करोड़ रुपये के निवेश का फैसला किया है। कंपनी पहले ही 7500 करोड़ का निवेश कर चुकी है। इस तरह कंपनी ने अब तक रिलायंस रिटेल में 9375 करोड़ का निवेश कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी में सिल्वर लेक की हिस्सेदारी 2.13 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले आज वैश्विक निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने रिलायंस रिटेल में 3,675 करोड़ रुपये निवेश का एलान किया था। सौदे के तहत जनरल अटलांटिक 0.84 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल में लगातार निजी निवेश जारी है। इससे पहले अमेरिका की सिल्वर लेक 7,500 करोड़ और वैश्विक निजी इक्विटी फर्म केकेआर 5,550 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। सिल्वर लेक ने 1.75 फीसदी और केकेआर ने 1.28 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। जनरल अटलांटिक के साथ सौदा 4.28 लाख करोड़ की मौजूदा पूंजीकरण के हिसाब से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है कंपनी का लक्ष्य
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देशभर में फैले 12,000 से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ ग्राहक आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिटेल बिजनेस है। रिलायंस रिटेल के पास देश के सबसे लाभदायक रिटेल बिजनेस का तमगा भी है। कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर सेवा प्रदान की जा सके और लाखों रोजगार पैदा किए जा सकें।  


रिलायंस रिटेल ने अपनी नई वाणिज्य रणनीति के तहत छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य दो करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क व्यापारियों को बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed