फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Update Today Nifty Opening Indian Stock Market Sensex Budget 2025 Rupee Dollar Updates in Hindi

Share Market Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लुढ़का शेयर बाजार; सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Fri, 17 Jan 2025 09:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jan 2025 09:39 AM IST
सार

Share Market Opening Bell: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर सुस्त रुख की वजह से बाजार में गिरावट रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
Share Market Update Today Nifty Opening Indian Stock Market Sensex Budget 2025 Rupee Dollar Updates in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 485 अंक गिरकर 76,557.79 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 144.75 अंक गिरकर 23,167.05 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 86.58 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर सुस्त रुख की वजह से बाजार में गिरावट रिकॉर्ड की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 485 अंक की गिरावट के साथ 76,557.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 144.75 अंक फिसलकर 23,167.05 अंक पर रहा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस तथा एक्सिस बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। ऐसे ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

रुपया शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 86.58 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.60 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले यह 86.58 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.61 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed