Share Market Opening Bell: सपाट शुरुआत के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट; रुपया चमका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 224.28 अंक चढ़कर 77,297.72 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की बढ़त के साथ 23,426.30 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही दोनों नकारात्मक दायरे में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 309.55 अंक की गिरावट के साथ 76,763.89 पर, जबकि निफ्टी 41.45 अंक फिसलकर 23,303.30 अंक पर कारोबार करने लगा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर लाभ में रहे।
रुपया 86.28 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों के अपने उच्च स्तर से पीछे हटने से रुपया मंगलवार शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.28 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 86.43 पर भी पहुंची। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.45 पर बंद हुआ था।