फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Today GIFT Nifty 50 Sensex Update Stock Market Rupee Dollar Gold Silver Rate Details in Hindi

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 22800 से नीचे आया

Mon, 27 Jan 2025 10:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 27 Jan 2025 10:55 AM IST
सार

वैश्विक बाजार में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार में गिरावट को और बढ़ा दिया।

विज्ञापन
Share Market Today GIFT Nifty 50 Sensex Update Stock Market Rupee Dollar Gold Silver Rate Details in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के दबाव के बीच सेंसेक्स 800 अंकों तक फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी 22800 से नीचे आ गया। सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर सेंसेक्स 783.08 (1.02%) अंकों की गिरावट के साथ 75,427.04 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 238.91 (1.03%) अंक फिसल कर 22,853.30 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 86.44 डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,758.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन


बाजार में गिरावट बढ़ी
वैश्विक बाजार में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार में गिरावट को और बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



ऐसी रही बाजार की चाल

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,847.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 22,983.25 अंक पर रहा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इसके विपरीत आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।


रुपया में 22 पैसे की गिरावट

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में नरमी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे की गिरावट के साथ 86.44 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.35 पर खुला और फिर फिसलकर 86.44 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 22 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.22 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed