{"_id":"62be707bb880ae5d174f09f6","slug":"share-market-opening-sensex-and-nifty-again-in-red-mark-sensex-is-trading-at-52645-and-nifty-is-trading-at-15660","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening: भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 200 अंक फिसला","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Share Market Opening: भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 200 अंक फिसला
Fri, 01 Jul 2022 10:32 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:32 AM IST
सार
निफ्टी फ्यूर्स के आंकड़े सिंगापुर एक्सचेंज में 7.5 प्वाइंट ऊपर 15,730 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे भारतीय बाजारों में सुस्ती के साथ शुरूआत की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार में सुस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को भारतीय बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स 800 अंक नीचे तो निफ्टी 200 अंक नीचे आता दिख रहा है। 10 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 52389 तो निफ्टी 15590 पर ट्रेड करते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
भारतीय शेयरों में आरआईएल में 7% तो वहीं, टाइटन जैसे शेयरों में 5% तक की गिरावट देखने को मिल रही है। SGX Nifty के आंकड़े शुक्रवार को बाजार में सुस्ती के संकेत दे रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय बाजारों में सेंसेक्स बाजार खुलने के बाद 9 बजकर 16 मिनट पर पिछले दिन के मुकाबले 373 अंक गिरकर 52645 जबकि निफ्टी 120 अंक गिरकर 15660 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
निफ्टी फ्यूर्स के आंकड़े सिंगापुर एक्सचेंज में 7.5 प्वाइंट ऊपर 15,730 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे भारतीय बाजारों में सुस्ती के साथ शुरूआत की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को निफ्टी में 15900 के आसपास बिकवाली का दबाव दिखा था। उसके बाद ये किसी तरह अपनी ओपनिंग प्राइस के आसपास बंद होने में सफल रहा था। यह डेली चार्ट पर एक लांग लेग्ड डोजी कैंडल फॉर्म करता दिखा था, ऐसे कैंडल इस बात के संकेत देते हैं कि बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
बाजार के एनालिस्ट मानते हैं कि निफ्टी इंडेक्स को अच्छा मूव देने के लिए उसे 15,600-900 के रेंज से बाहर निकलने की जरूरत है। पहले गिरावट के बाद तेल के बाजारों में भी 3% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
इस दौरान भारतीय रुपया लगातार पांचवे दिन लाल निशान में कारोबार करता दिखा। भारतीय रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले फिसलते हुए 79.06 पर पहुंच गया है।
बात अगर एफएनओ की करें तो शुक्रवार को निफ्टी में 15640 से लेकर 15680 का लेवल महत्वपूर्ण सपोर्ट का काम कर सकता है। वहीं, 15760 एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। बैंक निफ्टी में 33180 जरूरी सपोर्ट तो 33500 जरूरी रिजिस्टेंस का काम कर सकता है।