फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Opening Bell Today Stock Market Update Sensex Drops Nifty 50 News in hindi

Share Market Opening Bell: साल के आखिरी हफ्ते शेयर बाजार की धीमी शुरुआत; सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Mon, 30 Dec 2024 09:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Dec 2024 09:35 AM IST
सार

Share Market Opening Bell: विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 142.26 अंक की गिरावट के साथ 78,556.81 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.35 अंक फिसलकर 23,765.05 अंक पर रहा।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Today Stock Market Update Sensex Drops Nifty 50 News in hindi
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार की धीमी शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 142.26 अंक गिरकर 78,556.81 पर आ गया, जबकि निफ्टी 48.35 अंक गिरकर 23,765.05 पर पहुंचा। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 85.53 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 142.26 अंक की गिरावट के साथ 78,556.81 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.35 अंक फिसलकर 23,765.05 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,323.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 85.53 प्रति डॉलर पर
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.53 प्रति डॉलर पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की भारी मांग, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिसका दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.53 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.48 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed