{"_id":"676398ff3ba1d2aad107bd33","slug":"share-market-opening-bell-stock-market-crashed-sensex-nifty-fell-heavily-latest-news-updates-in-hindi-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: अमेरिका में गिरावट से भारतीय बाजार भी धड़ाम; सेंसेक्स 80 हजार से नीचे, छह लाख करोड़ का नुकसान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Share Market: अमेरिका में गिरावट से भारतीय बाजार भी धड़ाम; सेंसेक्स 80 हजार से नीचे, छह लाख करोड़ का नुकसान
Thu, 19 Dec 2024 11:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:32 AM IST
सार
अमेरिका में ब्याज दरों में अगले साल कम कटौती के अनुमान के कारण निवेशकों के बीच बिकवाली का माहौल बना जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखी गई। फेड के फैसले के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दिखी, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,162.12 अंक की गिरावट के साथ 79,020.08 और निफ्टी 328.55 अंक फिसलकर 23,870.30 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती के अमेरिकी फेड के अनुमान और लगातार चौथे दिन बिकवाली हावी रहने की वजह से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में ही भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,162.12 अंक की गिरावट के साथ 79,020.08 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 328.55 अंक फिसलकर 23,870.30 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
बीएसई का मार्केट कैप 5.94 लाख करोड़ रुपये कम हुआ
बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के कारण निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। बाजार में बिकवाली के माहौल के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.94 लाख करोड़ रुपये घटकर 446.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,316.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बता दें कि बीते दिन सेंसेक्स 502.25 अंक या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 80,182.20 और निफ्टी 137.15 अंक या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 24,198.85 पर बंद हुआ था। बीते चार दिनों से जारी गिरावट की वजह से निवेशकों को 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन