फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Opening Bell Nifty 50 Stock Market Sensex Today Live News in Hindi

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी; सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी उछला

Tue, 24 Dec 2024 09:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Dec 2024 09:36 AM IST
सार

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.16 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.11 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Nifty 50 Stock Market Sensex Today Live News in Hindi
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन भी तेजी देखी गई। पिछले हफ्ते की भारी गिरावट से उबरते हुए लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 192.03 अंक चढ़कर 78,732.20 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 44.65 अंक चढ़कर 23,798.10 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुख के बीच जल्द ही इनमें उतार-चढ़ाव आने लगा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 192.03 अंक चढ़कर 78,732.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 44.65 अंक की बढ़त के साथ 23,798.10 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही इन्होंने शुरुआती बढ़त को खो दिया और उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 27.66 अंक की गिरावट के साथ 78,538.95 अंक पर, जबकि निफ्टी सात अंक चढ़कर 23,760.45 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, नेस्ले तथा एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे। जोमैटो, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 168.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर पर
अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.16 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.10 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 85.16 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.11 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट पर विराम
इससे पहले बीते दिन स्थानीय शेयर बाजार में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा था। बीएसई सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया। निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। इसके अलावा, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला। 

ऐसा था हाल
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 498.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत चढ़कर 78,540.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 876.53 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 165.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,753.45 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,176.46 अंक के नुकसान में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 364.20 अंक की गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed