फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Seven lakh crore liabilities on road ministry and corporations

सड़क मंत्रालय और निगमों पर सात लाख करोड़ की देनदारी

Thu, 03 Sep 2020 06:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Sep 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh crore liabilities on road ministry and corporations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देश में हाइवे और एक्सप्रेस वे बनाने के लिए धन की कमी के कारण सड़क परिवहन मंत्रालय और उससे जुड़ी संस्थाओं पर सात लाख करोड़ रुपये की देनदारी हो गई है। हालत ये है कि पिछले पांच वर्षों में 67 फीसदी बढ़ोतरी के बाद भी इन सभी का कुल बजट एक लाख करोड़ रुपये भी नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का चालू वित्त वर्ष में स्वीकृत बजट 36,691 करोड़ है, जबकि अनुमानित खर्च 1.4 लाख करोड़ है। सबसे ज्यादा 3.5 की देनदारी भी एनएचएआई पर है। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड पर 2.1लाख करोड़ और सड़क परिवहन मंत्रालय पर1.5 करोड़ करोड़ की देनदारी है। 
विज्ञापन


एनएचएआई ने अप्रैल से  अगस्त तक 31 हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू की हैं,लेकिन बढ़ते घाटे से सड़क निर्माण कंपनियां अब पैसा लगाने से हिचक रही हैं। इसी वजह से अधिकतर परियोजनाओं में पूरा पैसा मंत्रालय या सहयोगी संस्थाओं को लगाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन संबंधी राज्यों के कानून की वजह से एनएचआई हाईवे किनारे की भूमि का व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। एनएच एक्ट के तहत वह इसका इस्तेमाल सार्वजनिक कार्य में कर सकता है।

धन जुटाने के लिए बढ़ सकता है टोल
सड़क निर्माण की बढ़ती लागत को देखते हुए पिछले दिनों सड़क मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने पैसे जुटाने के लिए टोल की दरे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। 

हालांकि, इस पर अभी फैसला नहीं हो सका है लेकिन सड़क निर्माण के लिए पेट्रोल और डीजलल पर लगने वाले कर से सरकार को एक लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष मिल रहे हैं। 


पहले यह पैसा सीधे सड़क परिवहन मंत्रालय के पास जाता था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से यह धनराशि देश के समेकित फंड में जातीहै। पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार को इस मद में 1.27 लाख करोड़ रुपये मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed