फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   seven companies Valuation increased by more than one lakh crore, HDFC Bank is the biggest gainer

Business: शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मूल्याकंन एक लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ा, HDFC बैंक को सबसे ज्यादा फायदा

Sun, 29 May 2022 12:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 29 May 2022 12:11 PM IST
सार

सबसे ज्यादा लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, इन्फोसिस और एचयूएल का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।
 

विज्ञापन
seven companies Valuation increased by more than one lakh crore, HDFC Bank is the biggest gainer
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

देश की 10 सबसे मूल्यकान कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह एक लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गया। इसमें सबसे ज्यादा लाभ एचडीएफसी बैंक को हुआ। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, इन्फोसिस और एचयूएल का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इन सात कंपनियों का मूल्यांकन बढ़कर 1,16,048 करोड़ पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सप्ताह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 39,358.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,72,514.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


किसका कितना बढ़ा मार्केट कैप
एचडीएफसी के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 23,230.8 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,264.80 करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,047.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,14,298.92 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 5,801 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,18,564.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस ने अपने पूंजीकरण में 2,341.24 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मूल्यांकन 6,14,644.50 करोड़ रुपये रहा।हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,127.8 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,525.25 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको हुआ नुकसान
इससे उलट, रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत सप्ताह के दौरान 31,761.77 करोड़ रुपये घटकर 17,42,128.01 करोड़ रुपये रह गई। टीसीएस का मूल्यांकन 11,599.19 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 11,93,655.74 करोड़ रुपये रहा। एलआईसी की बाजार हैसियत 2,972.75 करोड़ रुपये घटकर 5,19,630.19 करोड़ रुपये रह गई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 558.27 अंक या 1.02 प्रतिशत के लाभ में रहा।


शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed