फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex tanks 546 pts on global sell-off over Fed rate concern

अमेरिकी बाजार में हलचल से सेंसेक्स 546 अंक लुढ़का, रुपया भी 35 पैसा गिरा

Mon, 12 Sep 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Sensex tanks 546 pts on global sell-off over Fed rate concern
वैश्विक स्तर पर बाजारों में आई हलचल का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ रहा है। सप्ताह के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 546 अंक की भारी गिरावट के साथ 28,251.31 अंको पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 133 अंको की गिरावट के साथ 8700 अंक से नीचे चला गया है।
विज्ञापन


जिन प्रमुख शेयरों में कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एल एंड टी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई और इनफोसिस शामिल हैं। इसके साथ ही ल्यूपिन लिमिटेड में कारोबार की शुरूआत बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के बाद सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट दर्ज की गई। 35 पैसे की गिरावट के साथ रुपया, 66.90 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही भारी गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार वैश्विक बाजार में बिकवाली को इस गिरावट की मुख्य वजह बता रहे हैं। एशियाई और अमेरिकी बाजार में दो महीने में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। अमेरिका का केन्द्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दर बढ़ाने के संकेत दिए थे। अमेरिका में फेडरल रिजर्व मे स्टिमुलस पैकेज जारी रखने पर अनिच्छा जतायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed