{"_id":"59241b2f4f1c1bd2085368c7","slug":"sensex-nifty-closes-in-red-after-indian-army-blasted-off-pak-army-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना द्वारा पाक चौकियों पर हमले से लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी आया 9400 के नीचे","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सेना द्वारा पाक चौकियों पर हमले से लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी आया 9400 के नीचे
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 23 May 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
sensex
नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में सेना द्वारा पाकिस्तान सेना की चौकियों पर हमला करने की खबर के कुछ मिनटों में ही शेयर बाजार बुरी तरह से लड़खड़ा गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरकर बंद हुए। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 205 अकं गिर गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी भी अपने 9400 के स्तर से नीचे आकर के बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स जहां 30365 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी का 50 शेयरों वाला सूचकांक 52.10 अंक गिरकर 9386.15 अंकों पर बंद हुआ। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, पाकिस्तान से युद्ध की आशंका से शेयर बाजार में सभी प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखी गई। इनमें बैंकिंग, फार्मा, ऑटो और ऑयल इंडेक्स में भारी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
पाक के साथ होती है लड़ाई तो होगा बुरा असर
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर भारत और पाकिस्तान में युद्ध की नौबत आती है तो दलाल स्ट्रीट पर इसका काफी बुरा असर देखने को मिलेगा। इससे वैश्विक निवेशक बिकवाली पर जोर देंगे, जिससे रुपये के मुकाबले डॉलर भी मजबूत होने की संभावना है। अगर रुपया कमजोर हुआ तो इससे सरकार के ऊपर काफी बोझ पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन