फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex, Nifty cautious ahead of RBI monetary policy

RBI की रेपो रेट में कटौती फिर भी रिकॉर्ड स्तर से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

Wed, 02 Aug 2017 05:36 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Wed, 02 Aug 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty cautious ahead of RBI monetary policy

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 98 अंक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से फिसलकर 32,477 अंक पर आ गया। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती करने के फैसले से भी निवेशकों में उत्साह का संचार नहीं हो पाया। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स ने लगातार रिकॉर्ड स्तर हासिल किया था।

विज्ञापन


नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.15 अंक के नुकसान से रिकार्ड स्तर से फिसलकर 10,081.50 अंक पर आ गया।

ब्रोकरों ने कहा कि रेपो दर को घटाकर 6 प्रतिशत पर लाने का केंद्रीय बैंक का निर्णय बाजार उम्मीदों के अनुरूप रहा। अक्तूबर, 2016 के बाद यह नीतिगत दरों में पहली कटौती है। अब ब्याज दरें छह साल के निचले स्तर पर आ गई हैं।इसके अलावा नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किए जाने का भी बाजार पर असर रहा।
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह के कारोबार में रिकॉर्ड स्तर से नीचे आने के बाद 32,394.89 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में सेंसेक्स 98.43 अंक या 0.30 प्रतिशत के नुकसान से 32,476.74 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 10,137.85 अंक के नए उच्चस्तर को छूने के बाद एक समय 10,054.20 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में निफ्टी 33.15 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 10,081.50 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed