फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex falls 130 points, Nifty closes at 9,126

Idea-vodafone मर्जर का असर, गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

Mon, 20 Mar 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Mon, 20 Mar 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sensex falls 130 points, Nifty closes at 9,126

आज हफ्ते के पहले शुरुआत दिन यानि सोमवार को शेयर बाजार में प्राफिट बुकिंग देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 130 अंक की गिरावट के साथ के बाद 29, 518 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63 अंक गिरकर 9,126 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


50  शेयरों वाले निफ्टी के 23 स्टॉक्स में बढ़ोतरी और 27 पर गिरावट देखने को मिली। आज मेटल, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली। वहीं इंफोसिस और टीसीएस के स्टॉक्स में भी गिरावट देखने को मिली। जबकि एनएसई पर अरविंदो फार्मा, कोल इंडिया, ग्रासिम, भेल, आयशर मोटर्स के स्टॉक में 2.54-1.04 फीसदी की तेजी देखी गई।
विज्ञापन

 

आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड को स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट

Sensex falls 130 points, Nifty closes at 9,126
आइडिया-वोडाफोन

आज सबसे ज्यादा गिरावट आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड को स्टॉक्स में देखने को मिली। देश की दो दिग्गज टेलेकॉम कंपनी आइडिया और वोडाफन के साथ विलय से सोमवार को आइडिया स्टॉक्स में 10.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले जब दोनों के मर्जर का ऐलान हुआ था तो आइडिया के शेयर तेजी से ऊपर आए थे। हालांकि कहा जा रहा है कि मर्जर के बाद यह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन जाएगी। 

वहीं पांच राज्यों में चुनाव के बाद पिछले हफ्ते सेंसेक्स लंबे समय बाद एक बड़ी उछाल को पकड़े हुए था। लेकिन सोमवार को घरेलू बाजार में इस तेजी का रथ थम सा गया है। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 124 अंकों की गिरावट के साथ 29,524 के स्तर पर खुला था। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ के 9,129 स्तर पर खुला।

बता दें कि बीएसई सूचकांक का स्तर शुक्रवार को खुलते ही 29648 था, जबकि निफ्ती 9,160 पर था। वहीं हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। रुपये में 6 पैसे की बढ़त आंकी गई है और उसका स्तर 65.40 के स्तर पर खुला है। बता दें कि पिछले हफ्ते रुपया 65.46 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed