{"_id":"5b2b94db4f1c1bc2378b5109","slug":"sensex-dawn-due-to-declining-stock-of-capital-goods-and-auto-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफावसूली से सेंसेक्स 115 अंक गिरा, पूंजीगत वस्तु और वाहन कंपनियों के शेयर से हुआ नुकसान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
मुनाफावसूली से सेंसेक्स 115 अंक गिरा, पूंजीगत वस्तु और वाहन कंपनियों के शेयर से हुआ नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 21 Jun 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंबई शेयर बाजार में आज चुनिंदा क्षेत्रों में बिकवाली के दबाव से इसका प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 115 अंक टूटकर 35,432.39 अंक पर बंद हुआ। स्वास्थ्य , पूंजीगत वस्तु तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में नुकसान से यह गिरावट दर्ज की गयी। कारोबारियों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी तथा रुपये की विनिमय दर में गिरावट से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा।
विज्ञापन
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरूआत में 131 अंक की बढ़त के साथ खुला और एक समय 35,678.69 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गयी और यह 114.94 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
कल 260.59 अंक उछला सेंसेक्स
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.95 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,741.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,809.60 से 10,725.90 अंक के दायरे में रहा। गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी जारी रही और कंपनी का शेयर 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,031.10 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इस बीच , अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध आधार पर कल 1,442.61 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,473.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।