फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex closing at 314 points, Nifty breaks record

अच्छे मानसून की आहट से उछला बाजार, सेंसेक्स 30248 पर, पहली बार निफ्टी 9407 के पार

Wed, 10 May 2017 04:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Wed, 10 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Sensex closing at 314 points, Nifty breaks record
- फोटो : ani
अच्छे मानसून की आहट से शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी ने भी नई ऊंचाई तय की। जहां 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 314.92 अंक बढ़कर 30248 पर हुआ बंद, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अपनी रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई के साथ 9407 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


बात करें मिडकैप शेयरों की तो, मिडकैप में तेज खरीदारी देखी हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक बढ़ा है, तो निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बाजार के विशेषज्ञों ने बताया कि बाजार में तेजी का कारण सकारात्मक वैश्विक संकेतों और इस साल मानसून अच्छा होने के अनुमान के कारण हैं। एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो, पावर, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल, एचयूएल, अरविंदो फार्मा, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल रहा। हालांकि अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, एसीसी, टीसीएस, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और गेल जैसे शेयरों थोड़ी गिरावट देखी गई। सुबह घरेलू बाजार बड़ी उछाल के साथ खुला था। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 255 अंकों की बड़ी बढ़त दर्ज की थी। 30 हजार के आकंड़ें को छूने वाला सेंसेक्स 30,188 स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed