{"_id":"58cf55f44f1c1be5431a1d42","slug":"sensex-and-nifty-opens-with-fall-but-rupee-strong-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"124 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया रहा मजबूत","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
124 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया रहा मजबूत
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में चुनाव के बाद पिछले हफ्ते सेंसेक्स लंबे समय बाद एक बड़ी उछाल को पकड़े हुए था। लेकिन सोमवार को घरेलू बाजार में इस तेजी का रथ थम सा गया है। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 124 अंकों की गिरावट के साथ 29,524 के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन
वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ के 9,129 स्तर पर खुला हैं।
बता दें कि बीएसई सूचकांक का स्तर शुक्रवार को खुलते ही 29648 था, जबकि निफ्ती 9160 पर था। वहीं हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। रुपये में 6 पैसे की बढ़त आंकी गई है और उसका स्तर 65.40 के स्तर पर खुला है। बता दें कि पिछले हफ्ते रुपया 65.46 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन