शेयर बाजार: 9000 के स्तर को छूने से चूका निफ्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में गुरुवार को हलचल के बाद सेंसेक्स ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। निफ्टी दो साल बाद 9000 के आंकड़े को छूने से चूक गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 28,850 पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 8,900 के अंक पर बंद हुआ।
पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी 90 अंकों पर रुक गया तो वहीं सेंसेक्स 300 अंकों के स्तर पर ही पहुंच पाया। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 0.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 28,840 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.5 की गिरावट के साथ 8,900 पर ही सिमट गया।
महीने की शुरुआत हुई थी तेजी के साथ
बुधवार को जब महीने के पहले दिन बाजार खुला था तो उसमें 230 अंकों का उछाल देखने को मिला था। इसका कारण अनुकूल एशियाई संकेतों के बीच अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों का सकारात्मक रहना है जिसके चलते शेयरों में ताजा खरीद को बल मिला।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों में सात फीसदी की वृद्धि रहना दिखाए जाने से खरीदारों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है, साथ ही इसने नोटबंदी के अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को लेकर सभी डरों को खत्म भी किया है।