फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Self-Driving Cars Won't Work In India Says RC Bhargava

भारत में स्वचालित कारों का कोई भविष्य नहीं : आर.सी भार्गव

Mon, 07 Nov 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
Self-Driving Cars Won't Work In India Says RC Bhargava
आर.सी भार्गव - फोटो : reuters

पूरी दुनिया स्वचालित कारों का बेस्ब्री से इंतजार कर रही है और ऐसे में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी भार्गव ने कहा है कि स्वचालित कारों का भारत में कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में कोई भी ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करता। 

विज्ञापन


गुरुवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे भार्गव से जब स्वचालित कारों के मार्केट में बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मैं चाहता हूं कि भारत के लोग भी इन कारों का इस्तेमाल करें। लेकिन यहां कोई भी तकनीक काम नहीं कर सकती जबतक की लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करेंगे। इन कारों में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल अभी तक नहीं हुआ है कि वह ग्राहक के व्यवहार का पता लगा सके। इन कारों में अभी विकास की जरूरत है।"
विज्ञापन


टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने टाटा नैनो कार के बारे में कहा कि "इस कार की असफलता के पीछे कंपनी ग्राहकों की जरूरत को ठीक से समझ नहीं सकी जिसकी वजह से टाटा का इतना बड़ा प्रोजेक्ट असफलता का शिकार हुआ।" हालांकि उन्होंने टाटा संस के नैनो प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए इसे कंपनी का एक साहसी कदम करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed