{"_id":"5ea1c6e58ebc3e905528d403","slug":"sebi-liberalized-share-repurchase-rule-for-ease-of-raising-funds-in-view-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट के बीच सेबी ने कंपनियों को शेयर पुनर्खरीद नियमों में ढील दी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कोरोना संकट के बीच सेबी ने कंपनियों को शेयर पुनर्खरीद नियमों में ढील दी
Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
सेबी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई कंपनी शेयर पुनर्खरीद की अवधि समाप्त होने के छह माह बाद नया निर्गम ला कर पूंजी जुटा सकेगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कंपनियों को शेयर पुनर्खरीद नियमों में ढील दी है।
विज्ञापन
नियामक ने बाय-बैक के बाद दोबारा प्रतिभूति बाजारों के जरिए पूंजी जुटाने पर समय की रोक को एक साल से घटाकर छह माह कर दिया है। सेबी ने गुरुवार को एक सर्कुलर में कहा कि यह छूट 31 दिसंबर, 2020 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
सेबी ने कहा कि कंपनियों को पूंजी तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए शेयर पुनर्खरीद नियमनों में अंकुश की अवधि को घटा दिया गया है। नियामक ने कहा कि मौजूदा एक साल की अंकुश की अवधि को घटाकर छह माहकर दिया गया है।
विज्ञापन
सेबी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से जुड़े घटनाक्रमों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस बारे में अंशधारकों से कई सुझाव मिले थे। इससे पहले इसी सप्ताह सेबी ने राइट्स इश्यू नियमों में ढील देते हुए न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी की अनिवार्यता को 250 करोड़ रुपये से घटाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया था।