फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SEBI imposed 14 lakh fine on a company

सेबी ने लगाया एक कंपनी पर 14 लाख का जुर्माना, बीएसई में फर्जी खरीद का मामला

Thu, 20 Aug 2020 05:26 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
SEBI imposed 14 lakh fine on a company
सेबी - फोटो : PTI

शेयर मार्केट नियामक सेबी ने बुधवार को बालाजी इंफ्रासॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पर 14.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सेबी ने इस कंपनी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गैरतरल स्टॉक ऑप्शंस सेगमेंट में फर्जी खरीद करने के आरोप में दोषी पाया है।

विज्ञापन


सेबी की तरफ से इस मामले में एक अप्रैल, 2014 से 30 सितंबर, 2015 तक के समय की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के इन स्टॉक ऑप्शंस की खरीद में शामिल होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन



सेबी ने पाया कि इस एक साल के दौरान 2,91,643 ट्रेड की गई, जो सभी खरीदारों के हिस्से का 81.38 फीसदी हिस्सा है। इस कृत्रिम खरीद डाटा को जनरेट करने वाली कंपनियों में बालाजी इंफ्रासॉल्यूशंस भी एक थी, जिसने 63,25,000 यूनिट की खरीद 80 स्टॉक में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेबी ने अपने आदेश में कहा कि खरीद का यह पैटर्न अगले 13 दिन तक चलता रहा। सेबी ने इसमें अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ जुर्माना लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed