{"_id":"5b8ce52242c79246475f82a6","slug":"rupees-recovers-23-paise-against-us-dollars","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में मामूली सुधार, शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रुपये में मामूली सुधार, शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत
भाषा, मुंबई
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
डॉलर और रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 23 पैसे की मजबूती के साथ 70.77 पर खुला। इसी के साथ वह अपने 71 के सर्वकालिक रिकॉर्ड निचले स्तर से ऊपर आ गया।
विज्ञापन
मुद्राकारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर का अच्छा रहना है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से भी रुपये को समर्थन मिला है। हालांकि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह बढ़त थम गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे यानी 0.37% टूटकर 71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।