{"_id":"58294ec24f1c1b55368fdc56","slug":"retailers-offering-zero-down-payment-on-mobiles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का असर: जीरो डाउन पेमेंट पर बिक रहे हैं मोबाइल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
नोटबंदी का असर: जीरो डाउन पेमेंट पर बिक रहे हैं मोबाइल
टीम डिजीटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 14 Nov 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी का असर अब मोबाइल बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। मोबाइल रिटेलर नकदी की कमी से जूझ रहे ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट पर मोबाइल फोन उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक अपने पास मौजूद नकदी से फिलहाल अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीद रहे हैं।
बेंगलुरु स्थित संगीता मोबाइल रिटेलर के दक्षिण भारत में 300 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि "मोबाइल की बिक्री में आ रही गिरावट के चलते शनिवार की सुबह हमने ग्राहकों को अपनी स्कीम के तहत जीरो डाउन पेमेंट और बिना ब्याज पर 12 महीनों की किश्तों पर मोबाइल फोन खरीदने का ऑफर दिया है। स्कीम के बाद से प्रोडक्ट्स की बिक्री में आ रही गिरावट में कमी आई है।

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बिक्री में भारी गिरावट
चंद्रा ने बताया कि "इससे पहले रिटेलर अपने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए फाइनेंस का तरीका अपनाते थे। जिसमें ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए एक निश्चित रकम अदा करनी पड़ती थी। ग्राहक बाकी बची रकम को निश्चित ब्याज दर पर किश्तों के रुप में जमा करवाते थे। इसमें 30-40 प्रतिशत का लेन-देन नकदी के रुप में होता था।"
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से ही छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। नोटबंदी पर विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हालात कुछ हफ्तों और महीनों तक ऐसे ही बने रह सकते हैं।