{"_id":"61c33c76296103053c67e85f","slug":"retail-prices-of-tomatoes-down-13-pc-in-last-one-week-24-pc-in-past-one-month-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते हुए टमाटर: आपूर्ति बढ़ने से एक सप्ताह में खेरची दाम 54 से घटकर 47 रुपये किलो पर आए","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सस्ते हुए टमाटर: आपूर्ति बढ़ने से एक सप्ताह में खेरची दाम 54 से घटकर 47 रुपये किलो पर आए
Wed, 22 Dec 2021 08:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:25 PM IST
सार
सरकार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देशभर में टमाटर के दामों में पिछले सप्ताह के मुकाबले 13 फीसदी की गिरावट आई है। यह अंतर आपूर्ति बढ़ने के कारण आया है।
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड के बीच अब आप गर्मागर्म चाय के अलावा टोमैटो सूप का भी मजा ले सकते हैं, क्योंकि देश में टमाटर की आपूर्ति बढ़ने से ये सस्ते हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में इनके दाम में 13 फीसदी की और एक माह में 24 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन
सरकार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देशभर में टमाटर के दामों में पिछले सप्ताह के मुकाबले 13 फीसदी की गिरावट आई है। यह अंतर आपूर्ति बढ़ने के कारण आया है। 21 दिसंबर को टमाटर के खेरची दाम 47.52 रुपये प्रति किलो रहे, जबकि 14 दिसंबर को दाम 54.55 रुपये किलो थे। पिछले माह यानी 21 नवंबर को दाम 62.27 रुपये किलो थे।
विज्ञापन
इन राज्यों में बढ़ी आवक
बयान के अनुसार देश के सभी प्रमुख शहरों में 21 दिसंबर को टमाटर के दामों में पिछले एक सप्ताह व एक माह की तुलना में घटे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व दिल्ली में टमाटर की आवक बढ़ी है, इसलिए कीमतों में सुधार हुआ है। टमाटर की थोक कीमतें कम होने की उम्मीद है क्योंकि राजस्थान के टमाटर बाजार में आने वाले हैं। अन्य राज्यों से भी दिसंबर अंत तक आवक बढ़ सकती है। खाद्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कम बारिश के कारण महाराष्ट्र और गुजरात में टमाटर की आपूर्ति में कमी दूर हो गया है। अधिकांश खेरची बाजारों में कीमतों में कमी देखी गई है।
विज्ञापन
पिछले माह 100 से 120 रुपये हो गए थे दाम
उल्लेखनीय है कि पिछले माह आपूर्ति बाधित होने के कारण देश के कई शहरों में टमाटर की कीमतें 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।