फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Retail inflation increases in November, industrial output declines

दोहरा झटका: खुदरा महंगाई दर तीन साल के उच्चतम स्तर पर, औद्योगिक उत्पादन भी गिरा

Thu, 12 Dec 2019 10:07 PM IST
Mohit Mudgal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 12 Dec 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
Retail inflation increases in November, industrial output declines
महंगाई ने बढ़ाईं मुश्किलें

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को दोहरा झटका लगा है। एक तरफ जहां मुद्रास्फीति बढ़ी है वहीं ओद्यौगिक उत्पादन भी घटा है। खाने पीने की चीजों के दाम चढ़ने से नवंबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 5.54 फीसदी पर पहुंच गई। यह इसका तीन साल का उच्चस्तर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इसी साल अक्तूबर में 4.62 फीसदी और नवंबर, 2018 में 2.33 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 10.01 फीसदी पर पहुंच गई। अक्तूबर में यह 7.89 फीसदी तथा एक साल पहले इसी महीने में 2.61 फीसदी थी। इससे पहले जुलाई, 2016 में खुदरा मुद्रास्फीति 6.07 फीसदी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

औद्योगिक उत्पादन भी घटा

वहीं अक्तूबर में औद्योगिक उत्पादन 3.8 फीसदी गिरा। जबकि एक साल पहले इसी महीने में औद्योगिक उत्पादन 8.4 फीसदी बढ़ा था। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के रूप में मापा जाता है। विनिर्माण क्षेत्र में नरमी दर्ज की गई है। इसमें अक्तूबर महीने में 2.1 फीसदी की गिरावट आई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 8.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े के अनुसार बिजली उत्पादन में अक्तूबर 2019 में तीव्र 12.2 फीसदी की गिरावट आई जबकि पिछले साल इसी महीने इसमें 10.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी। खनन उत्पादन भी आलोच्य महीने में 8 फीसदी गिरा जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में इसमें 7.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed