फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reserve Bank of India imposed fine on nine banks including SBI, PNB, this is the reason

एसबीआई, पीएनबी समेत नौ बैंकों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगाया जुर्माना, यह है कारण

Sun, 04 Aug 2019 05:56 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Reserve Bank of India imposed fine on nine banks including SBI, PNB, this is the reason
RBI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत नौ बैंकों पर अपने निर्देश के अनुपालन में देरी के चलते जुर्माना लगाया है। इन सभी बैंकों ने शनिवार को शेयर बाजार इसकी जानकारी अलग-अलग दी। 
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने शनिवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि एक ऋण खाते में धोखाधड़ी की जानकारी देने में देरी होने पर उस पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन


ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर भी किंगफिशर एयरलाइंस के खाते में धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी देने में देरी पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरबीआई का आदेश मिलने के 14 दिन के अंदर जुर्माना चुकाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया तथा पंजाब एंड सिंध बैंक, कारपोरेशन बैंक पर 1-1 करोड़ रुपये और पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व फेडरल बैंक पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा यूको बैंक पर भी कार्रवाई की गई है। 

इन बैंकों पर भी हुई कार्रवाई

Reserve Bank of India imposed fine on nine banks including SBI, PNB, this is the reason
बैंक ऑफ बड़ौदा

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी एक अन्य रिलीज में सात बैंकों के नाम लिए थे जो विभिन्न मामलों में उसके निर्देशों के अनुपालन में नाकाम रहने पर जुर्माना का सामना कर रहे हैं। 

केंद्रीय बैंक ने इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 2-2 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 1.5-1.5 करोड़ और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed