फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance sold its stake to BKV Chelsea for 12.6 million dollar

रिलायंस ने अपनी हिस्सेदारी बीकेवी चेल्सी को 12.60 करोड़ डॉलर में बेची

Sat, 25 Nov 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 25 Nov 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
Reliance sold its stake to BKV Chelsea for 12.6 million dollar
रिलायंस - फोटो : File
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अमेरिका स्थित तीन शेल गैस ब्लॉकों में से एक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बीकेवी चेल्सी को 12.60 करोड़ डॉलर में बेच दी है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर की कीमत 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में बताया गया कि रिलायंस होल्डिंग यूएसए और आरआईएल की अनुषंगी कंपनी रिलायंस मार्सेलस एलएलसी ने कैरिजो ऑयल एंड गैस द्वारा परिचालित मार्सेलस शेल गैस परिसंपत्ति में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। 
विज्ञापन


बीते अक्तूबर में घोषित हुआ यह सौदा एक अप्रैल 2017 से प्रभावी होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तीन अमेरिकी शेल गैस उपक्रमों में हिस्सेदारी है, जिसमें ईगल फोर्ड शेल में पॉयनियर नेचुरल रिसोर्सेस के साथ 45 फीसदी की हिस्सेदारी, शेवरॉन के साथ 40 फीसदी की हिस्सेदारी और कैरिजो ऑयल एंड गैस के साथ मार्सेलस शेल में 60 फीसदी की हिस्सेदारी शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः रिलायंस जियो फाइबर सर्विस दिल्ली सहित इन शहरों में शुरू, जानें क्या है प्लान


बयान के मुताबिक कैरिजो ऑयल एंड गैस द्वारा परिचालित इन परिसंपत्तियों को काल्निन वेंचर्स की सहायक इकाई बीकेवी चेल्सी को 12.60 करोड़ डॉलर में बेच दिया गया है। ये परिसंपत्तियां मुख्य रूप से पेंसिल्वेनिया के सुसक्यूहाना, वायोमिंग और क्लियरफील्ड काउंटी में गैस का उत्पादन करती हैं। 

52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंचे शेयर 
इस सौदे से जुड़ी खबर उजागर होने से शुक्रवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बंबई शेयर बाजार में 0.46 फीसदी के उछाल के साथ 949.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसका शेयर 959 रुपये तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed