फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Retail acquires majority stake in leading digital pharma market place Netmeds

रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनी Netmeds की बड़ी हिस्सेदारी खरीदी

Wed, 19 Aug 2020 12:50 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Aug 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Reliance Retail acquires majority stake in  leading digital pharma market place Netmeds
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने रिटेल व्यवसाय को और विस्तार देने के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट में भी अपने कारोबार को बढ़ाने जा रही है। रिलायंस ने मंगलवार को अपनी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल के माध्यम से चेन्नई स्थित Vitalic Health Pvt. Ltd  और उसकी सहायक ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी Netmeds की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने यह हिस्सेदारी लगभग 620 करोड़ रुपये में खरीदी है। रिलायंस रिटेल ने Vitalic Health Pvt. Ltd की इक्विटी शेयर कैपिटल में 60 फीसदी होल्डिंग के साथ-साथ इसकी सहायक कंपनी Tresara, Netmeds और Dadha Pharma की 100 फीसदी डायरेक्ट इक्विटी ऑनरशिप खरीद ली है।

विज्ञापन


RRVL की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि यह निवेश भारत में सभी के लिए डिजिटल पहुंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि  Netmeds हमारी सस्ती स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों और सेवाओं को विस्तार देने में काफी हद तक सहायता करेगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं की दैनिक आवश्यकताओं को जल्द से जल्द पूरी करने के लिए इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म का बखूबी प्रयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  Netmeds ने बहुत ही कम समय में देश के अंदर अपने ऑनलाइन व्यवसाय का विस्तार कर लिया है और हम इससे काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे निवेश और साझेदारी से इसके व्यवसाय में और तेजी से बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चेन्नई स्थित Vitalic Health Pvt. Ltd और इसकी सहायक कंपनियां 2015 में अपना व्यवसाय शुरू किया था। इन्हीं सहायक कंपनियों में शामिल ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी Netmeds है जो ऑनलाइन माध्यम से ग्राहकों को फार्मासिस्टों से जोड़ती है। इन सब के अलावा यह ग्राहकों को दवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी भी करती है।


नेटमेड्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप दाधा ने कहा कि रिलायंस के डिजिटल, रिटेल और टेक प्लेटफॉर्म की संयुक्त ताकत के साथ, हम और भी अधिक उपभोक्ताओं के बीच अपने चैनल को मजबूत करने में सक्षम हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस करार के बाद हम अपनी सेवा को और बेहतर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed