फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance Industries Might Sell 40 percent Stake Of Its Retail Arm To Amazon

'रिलायंस रिटेल' में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचने की अटकलें

Thu, 10 Sep 2020 09:26 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Sep 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries Might Sell 40 percent Stake Of Its Retail Arm To Amazon
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अपनी खुदरा इकाई 'रिलायंस रिटेल' में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचने की अटकलें तेज हो गई  हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, यह सौदा 20 अरब डॉलर होने की संभावना है। एक समाचार एजेंसी ने अपने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि अमेजन ने आरआईएल की खुदरा कारोबार इकाई 'रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड' में निवेश को लेकर बातचीत की है और संभावित निवेश को लेकर रुचि दिखाई है।

विज्ञापन


रपट में आगे कहा गया है कि रिलायंस अपनी इस इकाई में 40 प्रतिशत तक हिस्सेदारी अमेजन को बेचना चाहती है। यह सौदा 20 अरब डॉलर का हो सकता है। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा विनिवेश सौदा होगा। बहरहाल रिलायंस और अमेजन दोनों ने ही इस रपट को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।
विज्ञापन


रिलायंस ने ईमेल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज अथवा उसकी समूह कंपनियों में पूंजीगत सौदों को लेकर की गयी एकतरफा, गलत और काल्पनिक रपटों पर टिप्पणी नहीं करने की नीति है। हम इस तरह के किसी भी सौदे के बारे में न तो पुष्टि करते हैं और न ही उससे इनकार करते हैं जिस पर बातचीत चल रही हो अथवा नहीं भी चल रही हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने शेयर बाजारों को भी इसी प्रकार की प्रतिक्रिया भेजी है। रिलायंस ने कहा कि कंपनी में विभिन्न अवसरों को लेकर लगातार मूल्यांकन चलता रहता है। कंपनी सूचीबद्धता दायित्व और सूचना सार्वजनिक करने के नियमों का पालन करती है और वह अनिवार्य सूचनाओं की लगातार जानकारी देती रहेगी। रिलायंस ने कहा है कि इस संदेश के जरिये हम मीडिया से अपील करते हैं कि वह इस तरह की मनगढ़ंत सूचनाओं की सावधानी से छानबीन करे और इस तरह की गलत और भ्रम फैलाने वाली रपट के प्रकाशन से खुद को तथा अपने पाठकों को सुरक्षित रखे। 


इनमें कंपनी के बहुत से खुदरा निवेशक भी हो सकते हैं। अमेजन का फ्यूचर समूह में भी निवेश है। फ्यूचर समूह के कारोबार का रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने के आखिर में 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया। रिलायंस ने बुधवार को ही रिलायंस रिटेल की 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी सिल्वेर लेक को 7,500 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा भी की। कंपनी ने कहा कि इस तरह की और बिक्री भी हो सकती हैं। बहरहाल रपट के अनुसार अमेजन ने अपने संभावित निवेश के आकार को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed