फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Record 6.77 cr ITRs for AY 2023-24 filed till July 31; 53.67 lakh first-time filers: IT Dept

ITR: 2023-24 के लिए भरे गए रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आईटीआर, 53 लाख से ज्यादा लोगों ने पहली बार दाखिल किया रिटर्न

Tue, 01 Aug 2023 10:17 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Aug 2023 10:17 PM IST
सार

ITR: आयकर विभाग ने कहा है कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए कुल रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरे गए हैं। इसमें से 53.67 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न दाखिल किया है। ।

विज्ञापन
Record 6.77 cr ITRs for AY 2023-24 filed till July 31; 53.67 lakh first-time filers: IT Dept
itr file income tax filing new - फोटो : istock

विस्तार

आयकर विभाग ने कहा है कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए कुल रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरे गए हैं। इसमें से 53.67 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न दाखिल किया है। विभाग ने मंगलवार को कहा, 2022-23 में 5.83 करोड़ की तुलना में इस बार 16.1 फीसदी ज्यादा रिटर्न भरे गए हैं। 31 जुलाई को कुल 64.33 लाख आईटीआर फाइल किया गया है। गौरतलब है कि नौकरीपेशा और उन लोगों के लिए 31 जुलाई अंतिम तारीख थी, जिनके खातों के ऑडिट की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन

विभाग ने कहा कि उसे 31 जुलाई, 2023 तक पहली बार रिटर्न दाखिल करने वालों से 53.67 लाख आईटीआर प्राप्त हुए, जो कर आधार के विस्तार का उचित संकेत है। 6.77 करोड़ आईटीआर में से 5.63 करोड़ रिटर्न का ई-सत्यापन किया गया है, जिनमें से 5.27 करोड़ से अधिक आधार-आधारित ओटीपी (94 फीसदी) के माध्यम से हैं। वहीं, ई-सत्यापित आईटीआर में से आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 3.44 करोड़ से ज्यादा आईटीआर को 31 जुलाई तक संसाधित किया गा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-फाइलिंग हेल्प डेस्क टीम ने जुलाई में करदाताओं के करीब 5 लाख प्रश्नों का जवाब दिया। विभाग ने कहा कि हेल्प डेस्क से करदाताओं को इनबाउंड कॉल, आउटबाउंड कॉल, लाइव चैट, वेबेक्स और को-ब्राउजिंग सत्रों के माध्यम से सहायता प्रदान की गई थी।
 

विज्ञापन

आकलन वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 6.77 करोड़ आईटीआर में से 49.18 फीसदी आईटीआर-1 (3.33 करोड़), 11.97 फीसदी आईटीआर-2 (81.12 लाख), 11.13 फीसदी आईटीआर-3 (75.40 लाख), 26.77 फीसदी आईटीआर-4 (1.81 करोड़) और 0.94 फीसदी आईटीआर-5 से 7 (6.40 लाख) हैं। इनमें से 46 फीसदी से अधिक आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन आईटीआर उपयोगिता का इस्तेमाल करके दाखिल किए गए हैं, और शेष ऑफलाइन आईटीआर उपयोगिताओं का उपयोग करके दायर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed