{"_id":"59bdf0a24f1c1b1b688b50b4","slug":"rbi-to-launch-its-cryptocurrency-to-ease-digital-transaction-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए RBI ला रहा है Bitcoin जैसी 'लक्ष्मी' करेंसी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए RBI ला रहा है Bitcoin जैसी 'लक्ष्मी' करेंसी
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : WordPress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही बिटक्वॉइन जैसी वर्चुअल करेंसी को शुरू करने जा रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, आरबीआई को 2015 में लॉन्च हुई बिटक्वॉइन से कड़ी टक्कर मिल रही है। अकेले भारत में रोजाना 2500 लोग इसके ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं और अभी तक करीब 5 लाख से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- ATM में पैसा निकालने से पहले पूछा जा रहा है ये सवाल
विज्ञापन
आरबीआई के एक एक्सपर्ट के समूहों के मुताबिक, जल्द ही इस तरह की वर्चुअल करेंसी को देश में शुरू किया जा सकता है जो कि भारतीय रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए एक विकल्प के तौर पर प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
दिवाली के वक्त हो सकती है लॉन्च
आरबीआई दिवाली के वक्त इस करेंसी को लॉन्च कर सकता है। इसके लिए सेंट्रल बैंक ब्लॉकचेन कंपनी की मदद लेगी जिसका पूरे विश्व में क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने में महारत हासिल है।
एसबीआई ने की इन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप
क्रिप्टोकरेंसी को जल्द शुरू करने के लिए देश के सबसे बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आईबीएम, माइक्रोसॉफ्टस, स्काईलार्क, केपीएमजी और 10 अन्य कमर्शियल बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है। एसबीआई ने अपनी इस पार्टनरशिप को बैंकचेन नाम दिया है।