फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI says salary will come in account in bank holiday from 1st August, installment and bills will also be deposited

बड़ी राहत: एक अगस्त से बैंक की छुट्टी वाले दिन भी आ सकेगा वेतन, किस्त और बिल भी जमा होंगे

Sat, 05 Jun 2021 04:23 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 05 Jun 2021 04:23 AM IST
सार

  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस (नाच) प्रणाली को हर दिन चालू रखने का फैसला किया है। इसमें रविवार और बैंकों की सभी छुट्टियां शामिल हैं।

विज्ञापन
RBI says salary will come in account in bank holiday from 1st August, installment and bills will also be deposited
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : YouTube: @ Reserve Bank of India

विस्तार

एक अगस्त, 2021 से बैंक की छुट्टी वाले दिन भी आपके खाते में वेतन आ सकेगा। आप अपने घर, कार या निजी लोन की मासिक किस्त, टेलीफोन, गैस और बिजली बिल का भुगतान रविवार या छुट्टी वाले दिन कर सकेंगे।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस (नाच) प्रणाली को हर दिन चालू रखने का फैसला किया है। इसमें रविवार और बैंकों की सभी छुट्टियां शामिल हैं।
विज्ञापन


आरबीआई ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस प्रणाली हर दिन करेगी काम
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही है। यदि आपने बैंक खाते से किसी भी प्रकार की ईएमआई या बिल के अपने आप भुगतान की सुविधा ले रखी है तो एक अगस्त से खाते में पर्याप्त बैलेंस रखना होगा, अन्यथा बैलेंस कम होने के कारण भुगतान विफल रहने पर जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा प्रणाली के तहत रविवार को पर्याप्त बैलेंस न होने और सोमवार को पैसा जमा होने पर किस्त या बिल का भुगतान सोमवार को होता है। इससे भुगतान विफल भी नहीं होता है और ग्राहक पर जुर्माना नहीं लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed