फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI may soon abolish withdrawal limit from atm and bank

बजट से पहले बैंक-एटीएम से कैश निकासी की सीमा और बढ़ा सकता है RBI

Tue, 17 Jan 2017 03:02 PM IST
अनंत पालीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
अनंत पालीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
RBI may soon abolish withdrawal limit from atm and bank
- फोटो : AmarUjala

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अगले कुछ दिनों में एटीएम और अकाउंट से पैसा निकालने की लिमिट बढ़ा सकता है। आरबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि आरबीआई और सरकार इस संबंध में लगातार विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा संभव है कि बजट से पहले बैंक से पैसे निकालने की लिमिट (एक सप्ताह में 24 हजार) और एटीएम से निकासी की सीमा को बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को ही आरबीआई ने एटीएम से कैश निकालने की लिमिट को 10 हजार तक बढ़ा दिया।  इस ऐलान के साथ ही करेंट अकाउंट से पैसे निकालने की सीमा को भी बढ़ाकर एक लाख कर दिया था।  

विज्ञापन

करेंट अकाउंट की लिमिट को किया दोगुना

RBI may soon abolish withdrawal limit from atm and bank

करेंट अकाउंट रखने वाले छोटे दुकानदारों को भी आरबीआई ने थोड़ी राहत देते हुए पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाकर के एक लाख रुपये कर दिया है। पहले यह 50 हजार रुपये थी। लेकिन अब आरबीआई ऐसे अकाउंट्स पर लगी पैसा निकालने की सीमा को भी बजट से पहले बढ़ा सकता है।

सरकार की मंशा है कि पांच राज्यों में चुनाव शुरू होने से पहले इस तरह का लाभ जनता को दे दिया जाए, ताकि आगे इसका फायदा उठाया जा सके।

एटीएम में फिर भी नहीं है पैसा

RBI may soon abolish withdrawal limit from atm and bank

नोटबंदी को 2 महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी भी देश के कई सारे एटीएम खाली पड़े हैं। एटीएम में लाइन जरूर कम हुई है, पर अभी भी पैसा निकालने के लिए लोगों को एटीएम खोजना पड़ता है। लोग पैसा निकालने के लिए ज्यादातर समय एटीएम को खोजने में व्यतीत करते हैं।

हालात यह हैं कि मुश्किल से 10 एटीएम खोजने के बाद एक-दो एटीएम में पैसा होता है। एटीएम में पैसा कब आएगा, इसका इंतजार अभी भी लोग करते नजर आते हैं। ये हाल बड़े-बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में मौजूद एटीएम का भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed