फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI Governor Shaktikanta das says, Second wave of COVID19 could hamper nascent recovery

कोरोना की दूसरी लहर आई तो अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना होगा मुश्किलः आरबीआई गवर्नर

Sat, 24 Oct 2020 12:44 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
RBI Governor Shaktikanta das says, Second wave of COVID19 could hamper nascent recovery
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI

आरबीआई के एमपीसी की बैठक में गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौजूदा अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना की दूसरी लहर आती है तो अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं डिप्टी गवर्नर माइकल देबप्राता पात्रा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई में काफी वक्त लग सकता है।

विज्ञापन


एमपीसी की बैठक में शामिल सदस्यों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने जिस तरह से अर्थव्यवस्था  को तहस-नहस किया है उसके सामान्य होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन कोविड-19 से पहले वाली स्थिति में पहुंचने में अभी भी तीन से चार तिमाहियों का वक्त लगेगा। 
विज्ञापन


गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में कटौती आगे की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई की दर उम्मीद के मुताबिक रहती है तो ब्याज दरों में और कटौती का रास्ता निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सभी सदस्य ने कहा कि हमारी कोशिश बाजार में ज्यादा से ज्यादा तरलता प्रवाह बढ़ाने की होनी चाहिए। तरलता प्रवाह बढ़ाने के लिए सिर्फ रेपो रेट में कटौती ही एक रास्ता नहीं है बल्कि दूसरे उपाय भी किये जा रहे हैं।


बता दें कि एमपीसी की बैठक में आरबीआई गवर्नर के अलावा  डॉ. शशांक भिडे, डॉ. अमीशा गोयल, प्रो जयंत वर्मा, डॉ. एम के सागर और डॉ. माइकल देबब्रता पात्रा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed