फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railways cut down sleeping time of passengers in all reserve sleeper coaches

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... रेलवे ने घटाया सोने का समय, अब मिलेंगे केवल इतने घंटे

Sun, 17 Sep 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sun, 17 Sep 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
railways cut down sleeping time of passengers in all reserve sleeper coaches
- फोटो : amar ujala

अब ट्रेन के सफर के दौरान अगर आपको नींद आ रही है तो इसके लिए थोड़ा कम समय मिलेगा। रेलवे ने नया फरमान जारी करते हुए ट्रेन में यात्रा के दौरान रात के समय सोने के समय में कटौती कर दी है। 

विज्ञापन


1 सितंबर से लागू इस नए नियम के अनुसार शताब्दी और सीटिंग कोच वाली ट्रेन को छोड़कर के सभी तरह के स्लीपर और एसी फर्स्ट क्लास, एसी टू टियर व थ्री टियर कोच में रात के समय यात्रा कर रहे यात्री केवल 10 बजे से लेकर के सुबह 6 बजे तक सो सकेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का सुझाव- रेल मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक सोना निषेध रहेगा। पहले रात के 9 बजे से लेकर के सुबह 6 बजे तक यात्री अपनी सीट का इस्तेमाल सोने के लिए कर सकते थे। 

इन पर नहीं होगा नियम लागू
रेलवे के नए नियम के अनुसार कुछ यात्रियों को इस नियम में ढील दी गई है। इनमें बीमार, दिव्यांग और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं जो तय किए गए समय के बाद भी अपनी रिजर्व सीट का इस्तेमाल सोने के लिए कर सकते हैं।  


इसलिए घटाया समय
रेलवे ने इसलिए सोने के समय को घटा दिया है, क्योंकि इससे उन पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी, जो मीडिल और अपर बर्थ पर सोते थे। खासतौर पर मीडिल बर्थ वाले यात्री लोअर बर्थ पर बैठने वाले यात्री के लिए परेशानी का सबब बनते थे और हर दिन रेलवे को हजारों शिकायतें इस बात की भी मिलती थी। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि टीटीई और अन्य स्टाफ को मसला सुलझाना पड़ता था। 

साइड बर्थ पर भी लागू होगा ये नियम
रेलवे का यह नियम साइड बर्थ पर यात्रा करने वालों के लिए भी लागू होगा। जिनका टिकट साइड अपर बर्थ का है, वो यात्री भी साइड लोअर बर्थ का इस्तेमाल रात्रि 10 से सुबह 6 तक नहीं कर पाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed