फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Officers engaged in the metering of freight corridor land

फ्रेट कारीडोर भूमि की पैमाइश कराने में जुटे अधिकारी

Sun, 14 May 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sun, 14 May 2017 04:49 PM IST
सार

शनिवार को दिबियापुर बिझाई के मध्य निर्माणाधीन डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर की विवादित भूमि की दोबारा पैमाइश करने के लिए औरैया एवं बिधूना तहसील के आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक पैमाइश की। बता दें कि पिछले सप्ताह शनिवार को भी भूमि की पैमाइश की गई थी।

विज्ञापन
शनिवार को दिबियापुर बिझाई के मध्य निर्माणाधीन डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर की विवादित भूमि की दोबारा पैमाइश करने के लिए औरैया एवं बिधूना तहसील के आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक पैमाइश की। बता दें कि पिछले सप्ताह शनिवार को भी भूमि की पैमाइश की गई थी।

विस्तार

दिबियापुर ( औरैया )। शनिवार को दिबियापुर बिझाई के मध्य निर्माणाधीन डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर की विवादित भूमि की दोबारा पैमाइश करने के लिए औरैया एवं बिधूना तहसील के आला अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक पैमाइश की। बता दें कि पिछले सप्ताह शनिवार को भी भूमि की पैमाइश की गई थी। रेलवे स्टेशन फफूंद एवं कंचौसी के बीच पिछले काफी समय से भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यहां काम शुरू कराया था। एक भूस्वामी स्नेह लता ने शिकायत की थी कि उनकी भूमि पर रेलवे बिना अधिग्रहण किए फ्रेट कारीडोर का निर्माण करा रहा है। स्नेह लता की शिकायत पर प्रशासन ने भूमि पर काम रुकवा दिया था। 6 मई को एसडीएम बिधूना, नायब तहसीलदार औरैया समेत अन्य राजस्व कर्मियों ने रेल फ्रेट कारीडोर के अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की थी। 9 मई को उच्च न्यायालय में पड़ी तारीख में पैमाइश का नजरी नक्शा प्रस्तुत करने से पहले ही खामी नजर आ गई। इस पर शनिवार को अधिकारी दोबारा पैमाइश करने पहुंचे। यहां एसडीएम औरैया अमित राठौर, सीओ औरैया, तहसीलदार बिधूना, तहसीलदार औरैया समेत अन्य राजस्व कर्मियों ने पैमाइश की। यहां बता दें कि भूमि स्वामी स्नेहलता का कहना है कि उसके 2735क व 2735ख दो भू भाग हैं। इनमें रेलवे ने 2735 ख को तो अधिगृहीत कर लिया। जबकि 2735 क को बिना अधिगृहीत किए उस पर निर्माण करना चाहते हैं। इस संबंध में एसडीएम औरैया अमित राठौर ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर दोबारा पैमाइश की जा रही है। 16 मई को उच्च न्यायालय में नजरी नक्शा एवं पैमाइश रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन



मौके पर नजरी नक्शा न बनाए जाने पर आपत्ति जताई
दिबियापुर। शनिवार को हुई पैमाइश के बाद मौके पर ही भू स्वामी शिवाकांत रामू तिवारी ने नजरी नक्शा न बनाए जाने पर आपत्ति जताई और पैमाइश पर अपने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। हालांकि क्षेत्रीय लेखपालों एवं लोगों ने इसमें अपने हस्ताक्षर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed